फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   80 voting in sitapur

उपद्रव के बीच 80 फीसदी वोटिंग

Tue, 01 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में उपद्रव के बावजूद वोटरों का उत्साह बरकरार रहा। गांव की सरकार बनाने के लिए 80 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


इसी के साथ मतदाताओं ने पांच ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के 5299 पदों पर मैदान में उतरे 6878 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। उधर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी उपद्रवियों ने कई पोलिंगों पर बवाल किया।
विज्ञापन


थाना तालगांव के दनियालपुर में वोट डालने जा रही प्रधान पद की महिला उम्मीदवार व उसके परिवारीजनों पर हमला बोल दिया। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। जबकि रामकोट थानाक्षेत्र के प्रतापपुर में दो गुटों के विवाद में हवाई फायरिंग हुई। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में महोली, ऐलिया, हरगांव, लहरपुर व परसेंडी ब्लॉक में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इन ब्लॉकों में 387 प्रधान पदों पर 2681 तथा 4912 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर 4197 उम्मीदवार मैदान में थे।

इन ब्लॉकों में 435 पोलिंग बूथ जबकि 1069 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। इस दौरान लोकतंत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी का उत्साह दिखा। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

दिन चढ़ने के साथ बूथों पर भीड़ बढ़ती रही। सुबह नौ बजे तक जिले में 18 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। गांव की गलियों से लेकर पोलिंग बूथों तक जाने वाली डगर पर उत्सव सरीखा माहौल नजर आया।

हर कोई घरों से निकल मतदान केंद्रों की ओर बढ़ा चला जा रहा था। इसका असर यह रहा कि सुबह 10 बजे तक 28 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। इसी बीच कई स्थानों पर उपद्रवियों ने बवाल शुरू कर दिया।

कंट्रोल रूम की घंटी घनघनाने के साथ ही अफसरों व पुलिस बलों की भागदौड़ तेज हो गई। एक के बाद एक बवाल की घटनाओं से अफसर हलाकान रहे। बवाल के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं आई। दोपहर 12 बजे तक 47.8 व दो बजे तक 63 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया।


डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह व एसपी कवींद्र प्रताप सिंह पूरे दिन मतदान वाले इलाके में दौरा कर हालातों का जायजा लेते रहे। शाम 4:30 बजे के बाद पोंलिंगो पर मतदान प्रक्रिया बंद कर दी गई, लेकिन बूथ में प्रवेश कर गए लोगों को वोट डालने दिया गया। जिले में दूसरे चरण में 80 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed