फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   80 more corona patient in sitapur

तीन चौकी इंचार्ज समेत 80 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 08 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
80 more corona patient in sitapur
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को शहर कोतवाली में तैनात तीन चौकी इंचार्ज, सिपाही, पीएसी जवान, रोडवेज के कंडक्टर समेत महोली के ब्रम्हावली में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 80 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 990 पहुंच गई है। पांच की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई सीडीआरआई रिपोर्ट, एंटीजन किट व प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ गई है। रविवार को शहर कोतवाली के गल्ला मंडी चौकी, सदर बाजार व जेल रोड चौकी इंचार्ज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शहर कोतवाली का एक सिपाही भी संक्रमित हो गया है। एक साथ कोतवाली के तीन चौकी इंचार्ज संक्रमित होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों ने अपने को क्वारंटीन कर लिया है। इंस्पेक्टर ने टीपी सिंह ने बताया चौकी स्थलों को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा महोली के ब्रम्हावली गांव के एक परिवार के आठ लोग पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें दो महिला व पांच पुरुष हैं। गांव को सैनिटाइज करवाकर हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोली के ही मास्टर कॉलोनी के एक परिवार के तीन लोग संक्रमित हुए है। इनमे दो पुरुष व एक महिला शामिल है। 11 बटालियन पीएसी के तीनकर्मी, तीन कर्मी पीटीसी, एक कर्मी द्वितीय वाहिनी पीएसी का संक्रमित हुआ है। इसके अलावा शहर के प्रेमनगर मोहल्ले के एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए हैं। विजयलक्ष्मीनगर, मन्नी चौराहा व तरीनपुर मेला मैदान के तीन-तीन लोग संक्रमित हुए हैं। सदर बाजार के एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव आए हैं।
लहरपुर में पहले से पॉजिटिव सफाईकर्मी का पुत्र भी संक्रमित हो गया है। तालगांव इलाके के मदनापुर का रोड़वेज बस का कंडेक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गया है। तंबौर थाने का एक पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ है। वहीं आजमगढ़, इटावा, लखनऊ, बागपत, उन्नाव, हरदोई, गाजीपुर, गोंडा जिले के निवासी एक-एक युवक कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

शहर के मोहल्ला शेखसरायं, मिश्रिख का गजोधरपुर, लहरपुर के विकासनगर, दुर्गापुरवा रेलवे कॉलोनी बिसवां, जोशीटोला हरगांव, नई बस्ती सीतापुर, लहरपुर कस्बा, पचदेउरी, बहादुरपुर, बन्नी शाहपुर, मदनापुर धोधी, गुरुमऊ सीतापुर, सिविल लाइन, ऊंचाटीला तरीनपुर, डीएलओ ऑफिस, मिरदहीटोला, कोटरा मंदिर, चौबेटोला, प्रेमनगर, तामसेनगंज, कृष्णानगर, जेलरोड आदि जगहों पर कोरोना के एक-एक केस सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग लेने की तैयारी की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed