{"_id":"5cc20150bdec2214676ad06f","slug":"71556218192-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 पार, गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 पार, गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर को शहर की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
सीतापुर। अप्रैल महीने में ही मई और जून सरीखी गर्मी पडने लगी है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। गुरुवार को दोपहर में सूरज आग उगलने लगा। भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कली बच्चों को उठानी पड़ रही है।
गर्मी के तीखे तेवर देख लोग बाहर निकलने से बचते रहे लिहाजा शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पारे में उछाल के साथ गर्मी अभी और बढ़ेगी। गुरुवार को दिन निकलते ही आसमान से गर्मी बरसने लगी।
दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर भी तल्ख होते चले गए। गर्म हवा के बीच दोपहर को घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह बांधे नजर आए। राहगीर खासा परेशान हुए। भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर होने पर राहगीर छांव तलाशते नजर आए। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर घर आने के दौरान छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
गर्मी के कारण प्यास से गला सूखने पर लोग नींबू पानी, शिंकजी, गन्ने का रस, कोल्डड्रिंक व आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चौबीस घंटे में पारा उछलने से गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।