फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विकास कार्यों की समीक्षा में अफसरों की ली क्लॉस, मंडी सचिव से जवाब-तलब

विकास कार्यों की समीक्षा में अफसरों की ली क्लॉस, मंडी सचिव से जवाब-तलब

Thu, 06 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा में अफसरों की ली क्लॉस, मंडी सचिव से जवाब-तलब
नोडल अधिकारी व खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला का एक दिवसीय दौरा
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। जिले की नोडल अधिकारी और खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला को बुधवार को एक दिनी दौरे में तमाम खामियां मिलीं। सबसे पहले उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें प्रमुख सचिव ने अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही मंडी सचिव से जवाब तलब किया।

सेमरा गांव के भ्रमण में सोलर लाइटें खराब पाईं। मंडी के मुआयने में क्रय केंद्रों पर अनाज तौलाने को किसान कई रोज से खड़े मिले। धान नीलामी भी नहीं पाई। इस पर उन्होंने अफसरों को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला ने सबसे पहले नगर पालिका महमूदाबाद के सभागार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें कमियां मिलने पर कई अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद के कार्यालय तथा विपणन शाखा महमूदाबाद के कार्यालय एवं खाद्य गोदाम का निरीक्षण कर निर्देश दिए। बाद में निवेदिता ने मंडी परिसर में स्थापित धान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष नंद किशोर वर्मा ने धान तौल में केंद्र प्रभारियों की मनमानी की शिकायत की।

प्रमुख सचिव व अधिकारियों के अमले ने खरीदे गए धान के बोरों की विपणन शाखा पहला व आवश्यक वस्तु निगम के क्रय केंद्र पर तौल कराई। इसमें शिकायत सही पाई गई। केंद्र प्रभारियों ने 40 किलो 650 ग्राम तौल के स्थान 41 किलो 300 ग्राम के बोरे वजन में पाए गए।

प्रत्येक बोरे में लगभग छह सौ से अधिक किसानों से धान अधिक तौला जाना पाया। प्रमुख सचिव ने पहला केंद्र पर किसानों के धान तौले जाने की प्रक्रिया की जानकारी करते हुए कहा कि किसानों द्वारा कई-कई दिन खड़े रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं। आप लोगों द्वारा धान की तौल कराने के लिए किस प्रकार के टोकन जारी किए नमूना दिखाएं।

जिस पर केंद्र प्रभारी के साथ-साथ ईएमओ यशवंत राय से भी सवाल किए तथा टोकन दिखाने की मांग की। केंद्र पर टोकन उपलब्ध न होने तथा समुचित जवाब न मिलने पर फटकार लगाई। इसके बाद मंडी सचिव नवीन कोहली से मंडी में आने वाली किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए उपज का नीलामी स्थल दिखाने को कहा।

नीलामी स्थल पर किसानों का धान नीलामी न होने पर उन्होंने मंडी सचिव से जवाब तलब किया। किंतु वे मंडी सचिव के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंडी सचिव के निदेशक से बात कर आगे कार्यवाही की जाएगी। यहां से प्रमुख सचिव विपणन शाखा महमूदाबाद के कार्यालय व खाद्य गोदाम पर पहुंचीं।

जहां उन्होंने खाद्य अधिकारियों से गोदाम के अंदर गुफ्तगू की। दोपहर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लंच करने के बाद प्रमुख सचिव ने डूडा द्वारा बनाए जा रहे नगर पालिका क्षेत्र के नूरपुर वार्ड में आसरा भवनों का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां कार्यदायी संस्था को 15 दिनों के अंदर निर्माण व रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम व ईओ को जल्द से जल्द बिजली और पेयजल के कनेक्शन कराकर आवासों का लाभार्थियों को आवंटन कराए जाने को कहा। इस दौरान एडीएम विनय पाठक, सीडीओ संदीप कुमार, डीएसओ अजय सिंह, आरएमओ अरविंद दुबे, एसडीएम संतोष राय, सीओ बिसवां तौकीर हुसैन, ईओ शैलेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

नौ दिन से केंद्र पर खड़े मगर नहीं तौला अनाज
महमूदाबाद मंडी परिषद में किसान यूनियन द्वारा धान खरीद न होने को लेकर मंडी परिसर में प्रमुख सचिव के पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्या रखी। प्रमुख सचिव को यूनियन के जिलाध्यक्ष नंद किशोर वर्मा व रामाधार वर्मा ने बताया कि केंद्र पर प्रभारियों द्वारा जो किसानों से धान की तौल की जा रही है।

उसमें करीब आधा किलो धान अधिक लिया जा रहा है। किसानों के लिए शौचालय नहीं हैं जिससे धान लेकर आने वाले किसानों को काफी समस्याएं उठानी पड़ती हैं। उन्होंने व्यापारियों द्वारा की जा रही खरीद पर भी सवाल उठाए।

विपणन शाखा पहला पर नौ दिन पूर्व धान लाने वाले हरिनाम सिंह व राकेश सिंह ने प्रमुख सचिव व डीएम को बताया कि नौ दिन हो चुके हैं। किंतु अभी तक धान की तौल नहीं की गई है। जिस पर प्रमुख सचिव ने तत्काल धान तौल कराने के निर्देश दिए।

गांव में खराब मिलीं सोलर लाइटें
प्रमुख सचिव ने महमूदाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेमरा परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बाद में गांवों में भ्रमण कर विकास कार्यों की हकीकत जानीं। इस दौरान गांव में सोलर लाइटें खराब मिलीं। प्रमुख सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल विकास परियोजना के 10 गर्भवती लाभार्थियों को प्रोटीन से भरपूर फल व पकवान की डाल भेंट की।

प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला दोपहर बाद डीएम शीतल वर्मा के संग प्राथमिक विद्यालय सेमरा पहुंचीं। यहां पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। तत्पश्चात प्रमुख सचिव आंगनबाड़ी केंद्र पर रिंकी, अनुपमा, रागिनी, अंजूदेवी सुमनदेवी, राजकुमारी, रानी, सावित्री, वंदना, नीतू आदि को पौष्टिक आहार की डाल भेंट की।

बाद में विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में प्रमुख सचिव ने पेयजल, वृद्धावस्था, विधवा, निशक्त, विद्युत आपूर्ति व सोलर लाइट, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय सहित कई अन्य विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी को खराब पड़ी सोलर लाइटें ठीक करवाने के निर्देश दिए।


समीक्षा बैठक के बाद प्रमुख सचिव राशन व मिट्टी के तेल के वितरण की जांच के लिए गांव के पात्र गृहस्थी लाभार्थी जगदीश के आवास पर पहुंचीं और राशन कार्ड का सत्यापन करने के साथ ही जानकारी ली। लाभार्थी ने बताया कि उसे दो लीटर मिट्टी का तेल व दो यूनिट का 10 किलो राशन भी मिला है। संचालन डीसी मनरेगा सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed