फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बिजली गुल होने से भड़के ग्रामीण

बिजली गुल होने से भड़के ग्रामीण

Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होने से भड़के ग्रामीण
पावर हाउस के सामने दिया धरना
विज्ञापन

नेरी (सीतापुर)। नेरी पावर हाउस का ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से नाराज किसान गुरुवार को पावर हाउस के सामने धरने पर बैठ गए। काफी हो हंगामा करते हुए तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की। इसके बाद महोली विधायक मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। जल्द सप्लाई शुरू कराने का भरोसा दिया।

नेरी पावर हाउस का पांच केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फूंक गया था। इसके बाद से बिजली गुल चल रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका है। जबकि नया ट्रांसफॉर्मर आ गया है। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह शुरु नहीं हो सका है। इस पर ग्रामीण पावर हाउस के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इससे अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूलने गए। विधायक शशांक त्रिवेदी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों व अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने जल्द सप्लाई शुुरु कराने का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। इस अवसर पर राहुल सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, मनोज, भीमसेन, जगदीश, सुशील, गुरमुख सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed