फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रेउसा के करीब पहुंचा बाढ़ का पानी

रेउसा के करीब पहुंचा बाढ़ का पानी

Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
रेउसा के करीब पहुंचा बाढ़ का पानी
रेउसा लकड़ी मंडी में घुसा पानी, हड़कंप
विज्ञापन

कस्बे से महज 500 मीटर दूर सैलाब
ब्लॉक की 40 हजार आबादी हो सकती प्रभावित
रेउसा/थानगांव (सीतापुर)। बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से बाढ़ग्रस्त इलाके में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इलाके के 80 गांव और बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पानी गोबरहिया नाला पार कर रेउसा की तरफ बढ़ते हुए लकड़ी मंडी में पहुंच गया है। इससे रेउसा कस्बे में हड़कंप है। लोग बाढ़ आने की संभावना से भयभीत हैं। उधर, बैराजों से साढे़ तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यहां के हालात और भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में कस्बे की करीब 40 हजार आबादी दहशत में है।
रेउसा के करीब 500 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पानी तेज रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। रेउसा क्षेत्र के सुकेठा, बसंतापुर, लालपुर, गोडियन पुरवा, शेखनपुरवा, हरीपुर, कटृटू पुरवा, महेशपुर टापर, बनियनपुरवा समेत करीब 80 गांव मंगलवार रात बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। पानी तेज रफ्तार से रेउसा कस्बे की तरफ बढ़ रहा है। रेउसा कस्बे की लकड़ी मंडी बाढ़ की चपेट में आ गई है। कस्बे के कृष्ण कुमार, अंशुमान, बैजनाथ निषाद, राम गोपाल आदि का कहना है कि पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है। उसे देखकर लगता है कि एक या दो दिन में बाढ़ का पानी रेउसा कस्बे को अपनी चपेट में ले लेगा। शारदा, घाघरा व बनबसा बैराजों से बुधवार को 3,40,686 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे बाढ़ के हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

....
बीआरसी में घुसा बाढ़ का पानी
बाढ़ के पानी ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय रेउसा कस्बे में मौजूद है। बाढ़ के पानी ने इस कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया है। पानी तेजी से बीआरसी परिसर में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बैराजों से छोड़ा गया पानी
शारदा बैराज 138760 क्यूसेक
घाघरा बैराज 131478 क्यूसेक
बनबसा बैराज 70448 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed