फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   66 sick

अब मछरेहटा में बुखार का प्रकोप, 66 बीमार

Wed, 21 Aug 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
66 sick
औरंगाबाद/सीतापुर। गोंदलामऊ व मिश्रिख ब्लॉक से शुरू बुखार व मलेरिया का प्रकोप अब दूसरे विकासखंड में भी फैलना शुरू हो गया है। इसकी चपेट में मछरेहटा विकासखंड भी आ गया है। एक हफ्ते में यहां करीब 66 लोग बुखार से पीड़ित हैं। करीब 42 गांवों में एक हजार से अधिक लोग बीमार है। बुधवार को तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड में बुखार का प्रकोप है। यहां पर औरंगाबाद में 60, रामगढ़ 30, सिद्दीकपुर 25, सैदापुर 20, महसुई 25, महुवाखेड़ा 10, मल्लपुर 14, जरिगवां 15, कुनेरा 10, लधौरा 14, ब्रम्हावली 18, रामपुर खेवटा 40, सिढोली 30, अशरफनगर 25, निजामपुर 11, मिर्जापुर 13, जमुनापुर 62 लोगों को बुखार आ रहा है।
विज्ञापन

मिश्रिख विकासखंड के अरबगंज में 15, राजनगर 17, नोहसारा 15, रहीमाबाद व नव्वाखेरा 50, हथिया 20, ततरोई 21, बिलहरी 28, गयाबर 30, मानपुर 30, कादीनगर 120, रामशाला 40, भिखनापुर 23,लालपुर 20, पारसपुर 35, बीबीपुर 30 व भेरामपुर में 12 लोग बुखार से ग्रसित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बुखार का प्रकोप मछरेहटा विकासखंड में भी फैल रहा है। इस विकासखंड के गंज 10, राजेपारा 12, मिर्जापुर दक्षिणी 11, सिरसेंडी 10, कुमायूूंपुर 14 व बनियामऊ में 9 मरीज बुखार से परेशान है। बुखार की चपेट में अब करीब 42 गांव आ गए है।
इन गांवों में करीब एक हजार लोग बुखार से ग्रसित है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा का कहना है कि रोजाना प्रभावित गांवों में टीमें जा रही है। मरीजों का इलाज हो रहा है।
तीन को मलेरिया
मिश्रिख सीएचसी की टीम कादीनगर पहुंची। यहां पर 120 मरीज बुखार से परेशान है। इनको दवाएं वितरित की गई। 10 मरीजों के ब्लॅड सैंपल भरे गए।सभी सामान्य मिले।
गोंदलामऊ विकासखंड के करनपुर, सैदापुर, लक्ष्मनपुर, सूरजपुर में सीएचसी गोंदलामऊ की टीम ने मरीजों का चेकअप किया, जिसमें तीन मरीज मलेरिया से प्रभावित मिले। यहां पर 32 मरीजों के ब्लॅड सैंपल लिए गए।
39 मरीजों की हुई जांच
तालगांव। परसेंडी विकासखंड के ग्राम कलाबहादुर में संक्रमण फैलने की शिकायत मिलने पर बुधवार को सीएचसी की टीम गांव पहुंची। टीम ने 39 मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप किया। लोग बुखार से ग्रसित मिले।

मरीजों को दवाएं वितरित करते हुए साफ-सफाई रखने की अपील की गई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed