फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   66% pregnant women are being referred from CHC without delivery

Sitapur News: सीएचसी से बिना प्रसव के रेफर हो रहीं 66 फीसदी गर्भवती

Fri, 17 Apr 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
66% pregnant women are being referred from CHC without delivery
सीतापुर। सीएचसी व पीएचसी पर संस्थागत प्रसव के तमाम दावे किए जा रहे हैं। इसके बावजूद 66 फीसदी गर्भवती बिना प्रसव के ही हायर सेंटर रेफर की जा रही हैं। प्रसव के दौरान उनकी जोखिम स्थिति के कारण चिकित्सक रिस्क लेने से बचते हुए रेफर करना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। यह खुलासा जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की समीक्षा में उजागर हुआ है। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी सीएचसी अधीक्षकों से गर्भवतियों को रेफर करने का अनुपात कम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में 20 सीएचसी पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर महिला चिकित्सक होने के साथ ही जिला महिला अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मुहैया है। विभागीय स्तर पर संस्थागत प्रसव को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। पीएचसी पर भी एएनएम के सहारे प्रसव कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। सीएचसी पहुंचने वाली 66 फीसदी महिलाओं को केवल भर्ती करके प्राथमिक इलाज के बाद थोड़ी सी भी हालत बिगड़ती देख सीधे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

समीक्षा में यह बात भी सामने आई कि रेफरल केस में कई मामलों में प्रसूता की हालत गंभीर नहीं थी। सीएचसी पर ही प्रसव हो सकता था। इसके बाद भी उन्हें रेफर कर दिया गया। डीएम ने कहा कि चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निर्वहन करें। गंभीर हालत में ही रेफर किया जाए। रेफर रजिस्टर पर कारण जरूर अंकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थागत प्रसव में लाएं तेजी
सीएचसी व पीएचसी पर प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। गंभीर स्थिति में ही रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे इस अनुपात को कम किया जा सके।
डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed