{"_id":"687a930adfc95130000a367d","slug":"6432-candidates-will-appear-for-the-recruitment-exam-for-assistant-review-officer-sitapur-news-c-102-1-slko1053-136624-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 6432 अभ्यर्थी देंगे सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 6432 अभ्यर्थी देंगे सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा
Sat, 19 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को होगी। यह परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, दीनदयाल उपाध्याय पीजी सीतापुर, आरएमपी डिग्री कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज, उजागर लाल इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर हरगांव, कृषक इंटर कॉलेज महोली, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सिधौली, आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज कमलापुर, सुमित्रा मॉडर्न स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर को केंद्र बनाया गया है।
इन केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से 12:30 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से 12:30 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन