फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जाम के झाम में फंस रहा शहर

जाम के झाम में फंस रहा शहर

Mon, 13 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जाम के झाम में फंस रहा शहर
सीतापुर। इस समय शहर जाम के झाम में फंस गया है। अब उन सड़कों पर भी लोग घंटों जाम में जूझते हैं जहां कुछ बरस पहले सन्नाटा पसरा रहता था। यह हाल चुंगी चौकी से शुरू होकर रोडवेज बस स्टॉप तक रहता है।
विज्ञापन


सबसे अधिक जाम चुंगी चौकी, लालबाग चौराहा व लाल कपड़ा कोठी पर लगता है। चुंगी चौकी से लालबाग तक का जो सफर पांच मिनट में पूरा होना चाहिए पर जाम की वजह से यह 20-25 मिनट में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


सीतापुर शहर में कांशीराम कॉलोनी से डिवाइडर शुरू होता है। यहां से सफर शुरू करने पर 10 मिनट में लालबाग चौराहा पहुंचा जा सकता है।

लेकिन बढ़ती आबादी घटते संसाधन के कारण यह सफर आधे घंटे का हो गया है। अब सबसे अधिक दिक्कत चुंगी चौकी पर आती है।

कारण, लखनऊ से गोला जाने वाले वाहन बाईपास के जरिए चुंगी चौकी होते हुए गोला रोड पर भेजे जाते है। जब यह वाहन गुजरते है तो चुंगी चौकी पर जाम लग जाता है।

यह जाम इतना लंबा हो जाता है कि इसे क्रास करने में ही घंटों लगते है। इसी प्रकार लालबाग से आगे बढ़ने पर रेलवे स्टेशन तक हर तरफ जाम की जाम दिखाई देता है। इसको दूर करने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार ई-रिक्शा वालों का रूट तय करके शहर के बाहर से गुजारने का प्लान बना। लेकिन यह विरोध के कारण एक दो दिन ही टिक सका।

इसकी वजह से शहर की आंख अस्पताल रोड, जिला अस्पताल मार्ग, पुराना सीतापुर मार्ग, गुरुद्वारा मार्ग, ग्रीकगंज मार्ग, जेल रोड, पुलिस लाइन आदि मार्ग जाम की चपेट में आ चुके है।

इन मार्गों पर वर्किंग डे पर सुबह शाम निकलना मुश्किल हो जाता है। इस समय जब गर्मी उफान पर है तो राहगीर जाम में फंसकर इंतजार किया करते है। इस जाम से कब निजात मिलेगी यह शहरवासियों को सता रही है।

यह हो सकता है समाधान
चुंगी चौकी इलाके में गोला रोड पर जाने के लिए कोई बाईपास नहीं है। छोटे से लेकर भारी वाहन तक श्यामनाथ मंदिर के सामने से होकर गुजरते है। यह मार्ग शहरवासियों के निकलने के लिए पर्याप्त नहीं है।


ऐसे में अगर कांशीराम कॉलोनी के आसपास से बाईपास निकालकर सीधे गोला रोड में जोड़ दिया जाए तो काफी हद तक यह समस्या दूर हो जाएगी। वही शहर में ऑटो, ई-रिक्शा को शहर के अंदर के बजाये बाहर से गुजारा जाए तो राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed