{"_id":"595bdfb44f1c1b72678b4865","slug":"61499193268-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक लापता, बाइक व चप्पल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक लापता, बाइक व चप्पल बरामद
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक लापता
नहर के पास बाइक व अन्य बरामद
मिश्रिख (सीतापुर)। सहसापुर से किराना का सामान खरीदने मिश्रिख आया युवक सोमवार शाम से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद उसकी बाइक, चप्पल व फटी शर्ट बेरसापुर गांव में नहर के पास बरामद हुई, जिससे परिवारीजन डरे हुए हैं। परिवार के लोगों ने कोतवाली में सूचना दी है।
मिश्रिख के सहसापुर गांव निवासी आशीष शुक्ला (18) पुत्र शिवशंकर की गांव में किराना दुकान है। परिवारीजन के मुताबिक सोमवार को वह बाइक से मिश्रिख सामान खरीदने आया था। लेकिन देर रात होने पर भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजन को शंका हुई। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद आशीष की बाइक, किराना का सामान, चप्पल व फटी शर्ट बेरसापुर में नहर पटरी पर बरामद हुई। हालांकि अभी तक परिवारीजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। उन लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।