{"_id":"595a8e224f1c1b1c778b457b","slug":"61499106850-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मियों ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मियों ने शुरू किया अनशन
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल कर्मियों का अनशन शुरू
सीतापुर। नेशनल फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन के बैनर तले सोमवार को सीतापुर में बीएसएनएल के चार यूनियनों के पदाधिकारियों ने दो दिन का उपवास शुरू किया। अनशनकारी तृतीय वेतन समझौता लागू कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे।
पहले दिन चार यूनियन के पदाधिकारी बैठे। यूनियन के नेताओं ने कहा कि सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को तृतीय वेतन समझौता लागू कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके समझौते को अमल लाया नहीं गया है। जबकि यूनियन द्वारा काफी समय से तृतीय वेतन समझौता लागू कराने की मांग की जा रही है। पर सरकार ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे क्षुब्ध होकर नेशनल फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन नई दिल्ली ने तीन व चार जुलाई को उपवास रखने का एलान किया था। संगठन के आह्वान पर सोमवार को सीतापुर में भी चार यूनियनों के पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए हैं। इनमें उमाकांत मिश्रा, राम प्रकाश पांडेय, श्रीपाल, धनेश चंद्र व राम नाथ वर्मा शामिल हैं।