फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   5.72 billion rupees came into the account, aunt and nephew were shocked

Sitapur News: खाते में आए 5.72 अरब रुपये, चाची व भतीजे के उड़े होश

Fri, 08 May 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
5.72 billion rupees came into the account, aunt and nephew were shocked
सीतापुर। खाते में 5.72 अरब रुपये देख मछरेहटा के एक किसान परिवार की नींद उड़ गई। आननफानन पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों ने एक युवक को किसान सम्मान निधि व आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिए थे। साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मछरेहटा के बारेपारा गांव निवासी रूपा ने बताया कि उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना था। इसके लिए सरैंया निवासी युवक से संपर्क किया था। युवक ने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए। बताया कि साथ में भतीजे गजराज व छोटे भाई ने किसान सम्मान निधि व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए उसी युवक को दस्तावेज दिए थे।
विज्ञापन


उसने एक सप्ताह में बैंक खाता खुलवाने की भी बात कही थी। रूपा ने बताया कि युवक से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने आदिलपुर स्थित आधार एटीएम केंद्र से अपने बैंक खातों की जानकारी की। पता चला कि भतीजे गजराज व उनका जियो पेमेंट बैंक में खाता खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब खाते में पड़ी रकम के बारे में सुना तो होश उड़ गए। रूपा ने बताया कि खाते में करीब 3.97 अरब रुपये व उनके भतीजे गजराज के बैंक खाते में 1.75 अरब रुपये की धनराशि दिखाई पड़ रही थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जियो पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया गया है। पता चला कि इस बैंक अकाउंट की लिमिट महज दो लाख ही हो सकती है। साइबर सेल को केस हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed