{"_id":"5fecc4398ebc3e3f6005f866","slug":"552-booths-increased-due-to-corona-sitapur-news-lko5574061169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण बढ़े 552 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कारण बढ़े 552 बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पंचायत चुनाव की तैयारी की जा रही है। कोरोना के कारण बूथों पर भीड़ न लगने के उद्देश्य से पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 552 मतदान स्थल (बूथ) अधिक बनाए गए हैं। वर्तमान में 19 ब्लॉक क्षेत्रों में 1827 मतदान केन्द्र व 4847 बूथ बनाए गए हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद वोटरों की संख्या बढ़ने पर बूथ भी बढ़ेंगे।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मतदान केन्द्रों एवं मतदान स्थलों का चयन किया जा चुका है। 2015 में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के समय जिले में 1765 मतदान केन्द्र थे, जबकि 4295 मतदान स्थल थे। कोरोना के कारण राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक बूथ पर आठ सौ से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए।
इसके तहत मतदान केन्द्रों एवं बूथों की संख्या बढ़ाई गई। वर्ष 2021 में नए पंचायत चुनाव कराने के लिए 19 ब्लाक क्षेत्रों में 1827 मतदान केन्द्र एवं 4847 बूथ बनाए गए हैं, विकासखंड रेउसा में सर्वाधिक 359 बूथ हैं। सबसे कम दो सौ बूथ विकास खंड महमूदाबाद में हैं। पिछले चुनाव की अपेक्षा 62 मतदान केन्द्र एवं 552 बूथ बढ़े हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में जिले में 1827 मतदान केन्द्र एवं 4847 मतदान स्थल हैं। पिछले चुनाव की अपेक्षा 62 मतदान केन्द्र एवं 552 बूथ बढ़े हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि एक बूथ पर आठ सौ से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए।
- सुरेश प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत