फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   54 centers will purchase paddy

54 केंद्रों पर होगी धान खरीद

Wed, 30 Sep 2015 11:26 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

सीतापुर में जिला प्रशासन करीब आठ संस्थाओं के माध्यम से धान की खरीद सरकारी रेट पर करेगा।  जिसको लेकर धान क्रय केंद्रों के स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। किसानों को किसी भी तरह की दिक्कते न होने पाएं, इसके लिए क्रय केंद्रों पर समुचित व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


धान खरीद के लिए यूपीएसएस, यूपी एग्रो, एसएफसी, कर्मचारी कल्याण निगम, एनसीसीएफ, नेफेड, नेशनल फेडरेशन आफ फार्मर्स प्रोक्योरेटमेंट एंड रिटेलिंग को आपरेटिव आदि 8 संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसानों के वाहनों से धान की उतराई व तौल फ्री है।
विज्ञापन


सरकार ग्रेड वन का धान 1450 रुपये प्रति क्विंटल व साधारण धान की खरीद 1410 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगी। क्रय केंद्रों पर तख्त व दरी व पेयजल का इंतजाम भी किया जाएगा। यह जिम्मेदारी मंडी समिति को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने मंडी सीतापुर, हुमायूपुर, टेड़वा चिलौला, लालपुर,  बिजवार, पकरिया, कुसमा, पिपरा धूरी, सरैयां राह, शाह महोली, सिहानी पारा,  हरगांव, महिमापुर, सरैंया राह हरगांव, राजेपुर, कटीली, लहरपुर, शरीफपुर  कसमंडा, बसंतीपुर, सीतापुर, लहरपुर, देवियापुर, मध्ईपुर, सालपुर, सिधौली,  मास्टर बाग, शंकरपुर, अनोगी, मिश्रिख, रामपुर, अफसरिया, सरैंया महीपत सिंह,  महोली कटीली, मूड़ा कला आदि 54 स्थानों पर धान क्रय केंद्र खोले हैं।


क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र मौजूद होंगे। जो पारदर्शिता बरतते हुए धान की क्वालिटी को बताएंगे। तौल इलेक्ट्रिक कांटे से की जाएगी। धान की सफाई के लिए छन्ने भी क्रय केंद्र पर मौजूद होंगे। इसके अलावा क्रय केंद्र पर वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी मौजूद रहेगी। क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से  सायं 5 बजे तक खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed