फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   52 bighas of enemy property freed from the possession of the former headman

Sitapur News: पूर्व प्रधान के कब्जे से मुक्त कराई 52 बीघा शत्रु संपत्ति

Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
52 bighas of enemy property freed from the possession of the former headman
सीतापुर। बिसवां एसडीएम ने बुधवार को लालपुर स्थित शत्रु संपत्ति को पूर्व प्रधान के अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन का बाजार भाव दो करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। अवैध कब्जेदारों को दोबारा जमीन पर कब्जा न करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम बिसवां शिखा शुक्ला ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से लालपुर गांव में शत्रु संपत्ति घोषित गाटा संख्या 69, 92, 148, 271 एवं 353 पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। जांच कराने पर पता चला कि पड़ोस के गांव दिबियापुर के पूर्व प्रधान रमेश चंद्र द्वारा 52 बीघा जमीन पर पांच माह से अवैध कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

इलाके में जमीन का बाजार भाव 25 से 30 लाख रुपये बीघा है। अवैध कब्जेदारी की पुष्टि के बाद बुधवार शाम को राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर जमीन को खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि कब्जा हटवाने के बाद भूमि को अपने आधिकारिक अभिलेखों में सुरक्षित दर्ज किया गया है। उन्होंने चेताया कि शत्रु संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed