फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शारदा नहर में कार गिरने से एक लापता, चालक सुरक्षित

शारदा नहर में कार गिरने से एक लापता, चालक सुरक्षित

Sun, 14 Apr 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
शारदा नहर में कार गिरने से एक लापता, चालक सुरक्षित
बिसवां में एक निमंत्रण से लौट रहे थे कार सवार चचेरे भाई
विज्ञापन

लहरपुर/महराजनगर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में लश्करपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात बिसवां से वापस जा रहे कार सवार चचेरे भाइयों की कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार चालक व कार को निकलवा लिया, लेकिन दूसरा युवक अब तक लापता है, हालांकि नहर में उसकी तलाश की जा रही है।

लहरपुर कोतवाली इलाके के निमौची निवासी योगेंद्र सिंह (32) अपने चचेरे भाई अजीत कुमार (28) के साथ शुक्रवार को बिसवां में किसी के यहां निमंत्रण में गया था। वहां से देर रात दोनों अपनी कार से वापस घर जा रहे थे। जब यह लोग तालगांव कोतवाली इलाके में लश्करपुर गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक इनकी कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी।
विज्ञापन


कार नहर में गिरने के बाद किसी तरह उसका चालक योगेंद्र सिंह बच निकला, लेकिन अजीत बह गया। यह देख उधर से गुजर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसने योगेंद्र को अस्पताल भेजवाया और ग्रामीणों की मदद से कार को भी बाहर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस व काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सुबह से ही नहर में बहे युवक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम भी बुला ली है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अजीत का कोई पता नहीं चला।


इंस्पेक्टर योगेश शाह ने बताया कि एक कार नहर में गिर गई थी। उसमें दो लोग सवार थे। एक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। उसकी खोज करने के लिए पीएसी की एनडीआरएफ टीम लखनऊ से बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed