फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   राहजनी कर रहे बदमाशों ने तीन बाइक सवारों को घायल कर लूटा

राहजनी कर रहे बदमाशों ने तीन बाइक सवारों को घायल कर लूटा

Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
राहजनी कर रहे बदमाशों ने तीन बाइक सवारों को घायल कर लूटा
बदमाशों ने तीन बाइक सवारों को घायल कर लूटा
विज्ञापन


सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में राहजनी कर रहे सशस्त्र बदमाशों ने तीन बाइक सवारों को घायल करके लूटपाट की है। बदमाशों से लूटी गई दो बाइकें अलग-अलग स्थानों पर लावारिस हालत में मिली हैं।

पिटाई से घायल दो राहगीरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी अशोक कुमार विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम ड्यिूटी के बाद अशोक ने बाजार से कुछ घरेलू समान खरीद बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरीकलां मोड़ के निकट राहजनी कर रहे छह सशस्त्र बदमाशों ने अशोक को रोक लिया तथा उनकी पिटाई कर 4080 रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उन्हें बांधकर करीब के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रामकोट के महमूदपुर वारिश व इरशाद अलग अलग बाइक द्वारा मुख्यालय से अपने घर जा रहे थे। बदमाशों ने दोनों की बाइक रोककर बदमाश लूटपाट की।

जब उन दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने वारिश व इरशाद की असलहे के बट से जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने दोनों से बाइक, दो सेलफोन, व 2800 की नकदी लूट ली। तीनों ने अपने साथ हुई लूट की जानकारी पुलिस को दी।

बदमाशों के हमले से घायल वारिश व इरशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रामकोट थाने में तहरीर दी है।


इधर मंगलवार की सुबह पुलिस ने लूटी गई एक बाइक को महमूदपुर गांव के निकट तालाब से तथा दूसरी बाइक को श्यामनाथ के निकट रेलवे क्रासिंग के करीब से बरामद की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed