फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दीवार गिरने से युवती की मौत

दीवार गिरने से युवती की मौत

Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से युवती की मौत
दीवार ढही, मलबे में दबकर युवती की मौत
विज्ञापन

साढ़ापुरवा में हादसा
कमलापुर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक युवती की मौत हो गई। हादसे के दौरान घर के सारे सदस्य खेतों में काम करने गए थे।

थाना क्षेत्र के साढ़ापुरवा पतारा कलां निवासी बद्री प्रसाद के परिवार के सदस्य शनिवार सुबह खेत गए थे। घर पर बद्री प्रसाद की पुत्री राम सहेली (18) अकेली थी। बताते है कि वह आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। इसी बीच आंगन की कच्ची दीवार उस पर गिर गई। इससे राम सहेली मलबे में दब गई। घर में कोई सदस्य मौजूद न होने से राम सहेली को मदद नहीं मिल सकी। नतीजतन मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। दोपहर के वक्त जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे, तो दीवार ढही देख सभी डर गए। परिवार के सदस्यों ने मलबा हटाकर किसी तरह उसका शव बाहर निकाला। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बारिश की वजह से आंगन की दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed