फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50,000 rupees defrauded in the name of providing loan

Sitapur News: लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

Sat, 25 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
50,000 rupees defrauded in the name of providing loan
लहरपुर। हरगांव के महादेव अटरा निवासी कपिल कुमार ने पुलिस महानिदेशक से ठगी की शिकायत की है। डीजीपी कार्यालय में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।कपिल ने बताया कि उन्होंने लहरपुर तहसील परिसर की दीवार पर लोन से संबंधित एक पोस्टर लगा देखा था। उन्हें पांच लाख रुपये की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

उन्होंने पोस्टर में दर्ज नंबर पर कॉल करके लोन के विषय में जानकारी ली तो जवाब मिला कि लोन करवा देंगे, लेकिन 10 प्रतिशत आपको देना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक उस व्यक्ति को भेज दिया। फोन पर बात करने वाले ठग ने कहा कि 20 हजार रुपये पहले देने होंगे और चेक मिलने के बाद 30 हजार रुपये देने पड़ेंगे। 20 हजार रुपये देने पर उसने पांच लाख रुपये का चेक थमा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद झांसे में आकर उसे 30 हजार रुपयों का भुगतान ऑनलाइन कर दिया। एक सितंबर को आर्यावर्त बैंक में भुगतान के लिए उस चेक को लगा दिया। 11 सितंबर को बैंककर्मी ने चेक बाउंस होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल ने बताया कि चेक बाउंस होने पर ठग को कई बार फोन किया लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed