{"_id":"5feb6f458ebc3e3b89071854","slug":"500-carriers-were-found-to-carry-the-vaccine-sitapur-news-lko5572543148","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन ले जाने के लिए मिले 500 कैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन ले जाने के लिए मिले 500 कैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियां और तेज हो चली हैं। वैक्सीनेशन के लिए अफसर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वैक्सीन आने से लेकर उन्हें रखने को लेकर क्या-क्या तैयारियां की गई हैं, इसे लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक में डीएम विशाल भरद्वाज ने समीक्षा की। डीएम ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीनेशन की तैयारियों की प्रगति जानी। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह की ओर से बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछेक कमियां रह गई हैं, उन्हें भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जिले में 500 के करीब वैक्सीन कैरियर आ चुके हैं, जिसमें 25-25 कैरियर सीएचसीवार दिए जा चुके हैं।
प्रभारी सीएमओ ने जानकारी दी कि जिले को 11 लाख के आसपास सीरिंज आवंटित हुई हैं। 2 लाख 40 हजार फिलहाल हैंडओवर कर दी गई हैं, उसमें से 70 हजार सीरिंज लाई जा चुकी है। बाकी लखनऊ में स्टोर किया गया है। डीएम ने जानकारी लेने के बाद पूछा कि कंट्रोल बनाने के लिए क्या किया गया है, इस पर प्रभारी सीएमओ ने बताया कि कंट्रोल रूम के लिए समिति बनाई जा रही है। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य और सीडीपीओ को शामिल किया गया है। प्रभारी सीएमओ ने कहा कि ये कंट्रोल रूम उस तरह का नहीं है, जिस पर लोग 24 घंटे कॉल कर जानकारी लेंगे बल्कि इसमें समिति बनाकर लोगों को शामिल किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान कोई समस्या होने पर समिति के लोग बैठक कर समस्या का समाधान करेंगे, लेकिन इसका नाम कंट्रोल रूम दिया गया है।
प्रभारी सीएमओ ने बताया कि तैयारी पूरी है। पहले चरण में वैक्सीन मिलने ही सभी मेडिकल, पैरा मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगाई जाएगी। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जेआर गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. सुषमा कर्णवाल , एसएमओ डॉ. अपूर्वा चौहान, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत वर्मा, यूनीसेफ नीतेश श्रीवास्तव, डीएमसी कोर सुयोग श्रीवास्तव के अलावा नगर पालिका के प्रतिनिधि समेत सभी सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएचसी पर लग गए हैं सीसीटीवी कैमरे
प्रभारी सीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। तैयारियां पूरी हैं। डीएम विशाल भारद्वाज ने आदेश दिए हैं कि सभी कोल्ड चैन प्वाइंट पर अपनी व्यवस्था कर लें। हर प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लग जाए। कोल्ड चैन प्वाइंट की सुरक्षा और जिले के कोल्ड चैन प्वाइंट तक वैक्सीन की सुरक्षा के लिए डीएम ने एसपी आरपी सिंह को पत्र लिखने के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए। सभी वैक्सीनशन सत्र पर ड्राई रन के आदेश दिए। डीएम ने आदेश दिए हैं कि प्रचार-प्रसार से लोगों को वैक्सीन के बारे में जानकारी दी जाए। डीएम ने वैक्सीनेशन में लगने वाली टीम को पूरी जानकारी होने की बात कही।