फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 teachers return home, relieved

Sitapur News: 50 शिक्षकों की घर वापसी, हुए कार्यमुक्त

Sat, 12 Aug 2023 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Aug 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
50 teachers return home, relieved
सीतापुर। घर वापसी को लेकर शनिवार को शिक्षकों में उत्सुकता दिखाई दी। वह सुबह से ही बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर अपनी फाइल जमा करने में जुटे रहे। उनके प्रपत्रों की जांच करके बीएसए ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। शाम पांच बजे तक 50 शिक्षक कार्यमुक्त हो गए। यह सिलसिला शनिवार देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई थी। लेकिन शासन ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी थी। हाल ही में न्यायालय के निर्देश के बाद इनको कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। शनिवार को जिले के 317 शिक्षकों को बीएसए कार्यालय बुलाया गया था। शिक्षकों के प्रपत्रों की जांच की गई। उसके बाद उन्हें कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के लिए दिनभर प्रक्रिया चलती रही। 50 शिक्षक कार्यमुक्त हो गए हैं। देर शाम तक जितने भी शिक्षक आ जाएंगे। इन सभी को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। बीएसए ने बताया कि गैर जनपद से आने वाले शिक्षक रविवार को कार्यालय पहुंचकर जॉइनिंग कर सकते हैं। रविवार को अवकाश होने के बावजूद कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed