{"_id":"61e4691c01bba56f801fbfb6","slug":"48-people-infected-including-two-health-workers-sitapur-news-lko6137744111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 48 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 48 लोग संक्रमित
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में लगाए गए कोरोना वैक्सीन शिविर में लगे स्टॉल। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 48 लोग संक्रमित हुए है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 371 पहुंच गई है। जिले में कोविड के मामलों में रोजाना वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को जिले में 48 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें सीएचसी सांडा के दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
इसके अलावा एक बच्चा, जिसकी उम्र 10 वर्ष से कम है, कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। इसी तरह 11 से 20 वर्ष के बीच पांच लोग संक्रमित हुए है। 21 से 55 वर्ष के बीच 34 लोग संक्रमित हुए है। 55 वर्ष से अधिक उम्र के आठ लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 371 पहुंच गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया, पांच मरीज लखनऊ में भर्ती है। जबकि अन्य सभी मरीज होम आइसोलेट है। जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है। इनको फोन करके रोजाना इनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया जा रहा है।
इन जगहों पर मिले संक्रमित
शहर के हैप्पी होम सिटी, जोगियापुर गुरधपा, भानूपुर रामपुर कलां, पकौरी, पिपरां, बिसवां, लहरपुर, सहियापुर, मियागंज बिसवां, धरमपुर, दुर्गापुरवा, खूबपुर, बरखेरवा, जैतीखेड़ा, बमतापुर, बिजौरा, नई बाजार, शिवपुरी, सीएचसी सांडा, नोबल पैथालॉजी बिसवां, जालिमपुरवा, नारायन नगर, महराजनगर में पॉजिटिव केस आए है।
विज्ञापन
टीकाकरण जरूर करवाएं
जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिलेवासियों से अपील है कि वह कोविड टीकाकरण जरूर करवा लें। प्रोटोकॉल का पालन करें। इसमें लापरवाही न बरतें।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ