{"_id":"5caf8c69bdec22142901a8fe","slug":"41555008617-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत, 12 जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा, संदना, अटरिया, लहरपुर, थानगांव व मानपुर क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
सीतापुर। जिले के छह थाना क्षेत्रों में बीते चौबीस घंटों के दौरान हुए सड़क हादसों में लखीमपुर के युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसे मछरेहटा, संदना, अटरिया, लहरपुर, थानगांव व मानपुर क्षेत्र में हुए हैं।
मछरेहटा प्रतिनिधि के अनुसार, मछरेहटा थाना इलाके में बाइक से ट्रिपलिंग कर रहे तीन लोग पुलिया से टकराकर नहर में जा गिरे। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके दो साथी जख्मी हो गए। मिश्रिख के कनवाखेड़ा निवासी सियाराम व उसके पिता कन्हई, संदना के देवरी कैल निवासी भोला (50) एक ही बाइक पर सवार होकर मिश्रिख ब्रम्हावली से रघुनाथपुर को बारात में जा रहे थे।
जब यह लोग मछरेहटा इलाके के शिकंदरपुर मोड़ पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर पुलिया से टकराई और नहर में जा गिरी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में भोला की मौत हो गई।
विज्ञापन
अटरिया प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में खारजा स्केप के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर निकल गया। इस हादसे में बाइक सवार लखीमपुर खीरी के हैदराबाद क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी कुलदीप (22) पुत्र मथुरा प्रसाद की मौत हो गई, जबकि इसका साथी अभिषेक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
संदना प्रतिनिधि के अनुसार थाना संदना क्षेत्र के रामविलास पुरवा निवासी 50 वर्षीय राम विलास बुधवार की रात बाइक से अपनी बेटी के यहां गोंदलामऊ जा रहे थे। रास्ते में संदना कस्बे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मानपुर प्रतिनिधि के मानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर कोठी मजरा मैजुद्दीनपुर निवासी शिवदेवी पत्नी सोनासर गुरुवार को पैदल ही बैंक जा रही थी। जैसे ही वह लालपुर चौराहे पर सड़क पार करने लगीं। तभी बिसवां की ओर से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिवदेवी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप गुरुवार को बाइक से जा रहा था। उसके साथ बाइक पर क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग लालमन व 17 साल की पिंकी पुत्री रामू सवार थी।
यह लोग एक रिश्तेदारी से वापस जा रहे थे। इस बीच क्षेत्र के रूढा भवनाथपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लोग जख्मी हो गए। इनको सीएचसी से सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।
थानगांव प्रतिनिधि के अनुसार बाराबंकी जिले से सरयू ब्रिक फील्ड को रेउसा इलाके से ईंट डाल कर वापस जा रहे ट्रैक्टर को थानगांव इलाके के मियांपुरवा के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के फेद्दु निवासी नवल, आयुष, ओमकार, अनिल व डीसीएम चालक रामसेवक घायल हो गए। इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ट्रैक्टर की टक्कर से दो हेडमास्टर घायल
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात बिसवां-सीतापुर मार्ग पर परसेहरा के पास दो शिक्षक जिला मुख्यालय से पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर कार से बिसवां की ओर जा रहे थे। इसी बीच सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों शिक्षक घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी बिसवां भेजवाया गया। घायल शिक्षक मधुकर वर्मा प्राथमिक विद्यालय अंदूपुर ब्लॉक सकरन में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि दूसरे शिक्षक विजय वर्मा प्राथमिक विद्यालय कालूपुर ब्लॉक बिसवां में प्रधानाध्यापक हैं।