{"_id":"5ba69c17867a55019a1f8bbd","slug":"41537645591-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढही, युवक की मौत, बालिका जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढही, युवक की मौत, बालिका जख्मी
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन कोतवाली के जमलापुर में हुआ हादसा
लहरपुर (सीतापुर)। सकरन थाना इलाके के जमलापुर गांव में शनिवार सुबह एक घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इसके मलबे के चपेट में आकर एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे बैठे थे।
परिवारीजन आननफानन में दोनों को सीएचसी लहरपुर लाए, जहां पर चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बच्ची का निजी क्लीनिक में इलाज करवाया। सकरन के जमलापुर निवासी अनिल (30) पुत्र बाराती व वीरेंद्र की तीन वर्षीय पुत्री शिल्पी शनिवार सुबह कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठी थी।
तभी तेज हवा के चलते ही दीवार अचानक भरभरा गई। जिससे अनिल व शिल्पी ढही दीवार व छप्पर के नीचे दब गई। धड़ाम की आवाज सुनकर परिवारीजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दोनों को निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला और घायल अनिल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पर चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल शिल्पी को प्राइवेट चिकित्सकों को दिखवाया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।