फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   400 solar lights will be installed on the Parikrama Marg.

Sitapur News: परिक्रमा मार्ग पर लगेंगी 400 सोलर लाइटें

Wed, 29 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
400 solar lights will be installed on the Parikrama Marg.
सीतापुर। सतयुग की विरासत संजोए 84 कोसी परिक्रमा का पावन मार्ग सोलर लाइटों से रोशन होगा। पहले चरण में नैमिष से चार किमी के दायरे में 400 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर 9.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पर्यटन विभाग यह काम आगामी परिक्रमा तक पूरा कराने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से नैमिषारण्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां हर साल फाल्गुन माह में होने वाली 84 कोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। इस परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु व साधु-संत नैमिष पहुंचते हैं।
विज्ञापन

साधु-संतों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग भी संवारा जा रहा है। नैमिष से शुरू होने वाली इस ऐतिहासिक परिक्रमा का पावन मार्ग अब सोलर लाइटों से जगमग करेगा। नैमिष के मां ललिता देवी तिराहे से परिक्रमा मार्ग तक चार किमी. के दायरे में 400 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य पर 9.24 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) को सोलर लाइटें लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह परिक्रमा ब्रम्हमुहूर्त में शुरू होती है। अंधेरे में ही साधु-संत व श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर निकल पड़ते हैं। सोलर लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed