{"_id":"57e2ceeb4f1c1b0222a82b2b","slug":"40-sick-from-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया का प्रकोप, 40 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया का प्रकोप, 40 मरीज मिले
Amarujala Bureau
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल पर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख क्षेत्र में मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है। एक सप्ताह में करीब 40 मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाए गए हैं। इन लोगों का प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्राम हरिहरपुर निवासी प्रमोद कुमार, गीता देवी को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने जांच कराई तो मलेरिया की पुष्टि हुई।
क्षेत्र के किशुनपुर निवासी गौतम , छोटू ,मनोज, संजय, रामवती आदि भी बुखार से पीड़ित हैं। इन पीड़ितों ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां जांच कराई, तो मलेरिया के लक्षण पाए गए। बीते 9 सितंबर से अब तक करीब 40 लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं। अधिकतर लोग प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल ये है कि यहां पर महज चार मरीज ही मलेरिया के बताए जा रहे हैं। मरीजों का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन अभी तक जिम्मेदारों ने लार्वा मारने व फॉगिंग कराने की पहल नहीं की है।
विज्ञापन
जांच पर सवाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथालॉजी की ही रिपोर्ट को सही माना जाएगा। अगर किसी को बुखार आता है, तब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथालॉजी में ही जांच कराए।
धीरेंद्र सिंह, अधीक्षक सीएचसी