{"_id":"580a556a4f1c1b453d703889","slug":"4-people-suffering-from-four-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और लोग आए डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और लोग आए डेंगू की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को डेंगू के चार नए रोगी सामने आए हैं। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 20 ऐसे मरीज भर्ती हैं, जिन्हें काफी दिनों से बुखार आ रहा है। हालांकि अभी तक उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। चार नए मरीजों के सामने आने के बाद पीड़ितों की संख्या 195 से बढ़कर 199 हो गई है।
विज्ञापन
हरगांव के ग्राम जलालीपुर निवासी शफीक अहमद (40) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। प्राइवेट डॉक्टरों ने डेंगू का संदेह जताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां डेंगू की पुष्टि हुई। पिसावां के ग्राम कुतुबनगर निवासी संतोष कुमार (42)को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ग्राम बहादुर नगर निवासी संतोष कुमार शुक्ला (24) में भी डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। शहर के मोहल्ला मिर्दही टोला निवासी मुकीम (30) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। उसकी प्लेटलेट्स 30 हजार हैं। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर अब पैथालॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी उसका ब्लड सैंपल नहीं लिया जा सका था। इसके अलावा सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम सिड़किड़ा निवासी जय गोपाल (36), महोली के महमूदपुर निवासी राम चंद्र (23), शहर के मोहल्ला सादिक पुरवा निवासी सुशील कुमार (20) आदि करीब 20 ऐसे मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिन्हें काफी दिनों से बुखार आ रहा है। डॉक्टर अस्पताल की पैथालॉजी की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।