फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   4.92 lakh children will get sweaters in October

4.92 लाख बच्चों को अक्टूबर में मिलेंगे स्वेटर

Wed, 25 Sep 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
4.92 lakh children will get sweaters in October
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को जल्द स्वेटर दिए जाएंगे। प्रत्येक बच्चे को एक स्वेटर मिलेगा। स्वेटर खरीद के लिए बीएसए ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक सप्ताह में टेंडर हो जाएगा। उसके बाद अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में स्वेटर का वितरण शुरू किया जाएगा। इसका लाभ जिले के 4.92 लाख नौनिहालों को मिलेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को तमाम सुविधाएं दी जा रही है। बच्चों को स्कूल में एमडीएम, जूता मोजा, ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें व स्वेटर दिए जाते है। इससे वह पूरी तैयारी के साथ स्कूल आएं। जिससे उनका मन भी पढ़ने में लगे। अब सितंबर माह समाप्त की ओर है। अक्तूबर माह से सर्दी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले नौनिहालों को स्वेटर वितरण की कवायद शुरू हो गई है, जिससे सर्दी के समय नौनिहालों को स्वेटर मिल सके। इस बार स्वेटर जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाएंगे। जैम पोर्टल पर स्वेटर खरीदने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जानकारी अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के आधार पर स्वेटर आपूर्तिकर्ता संस्था अपना टेंडर डालेगी। टेंडर फाइनल होते ही स्वेटर खरीद की कवायद शुरू हो जाएगी। विभाग का कहना है कि अक्तूबर में हर हाल में नौनिहालों को स्वेटर दे दिए जाएंगे।
पिछली बार शिक्षकों को दिया गया था बजट
पिछले साल पहले शासन ने खुद ही स्वेटर खरीदकर वितरण कराने का प्लान बनाया था। लेकिन इतनी कम कीमत पर कोई आपूर्तिकर्ता संस्था नहीं मिली थी। इससे अक्तूबर माह समाप्त हो गया था। सर्दी बढ़ती जा रही थी लेकिन स्वेटर प्रक्रिया अधर में लटक गई थी।
आखिर में शासन ने ड्रेस की तरह स्वेटर का भी शिक्षकों को पैसा सौंपा था। इसके बाद शिक्षकों ने स्वेटर खरीदकर नौनिहालों को वितरित कराए थे। लेकिन इस बार यह व्यवस्था नहीं होगी। जैम पोर्टल के माध्यम से स्वेटर खरीदे जाएंगे। शिक्षकों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

9.85 करोड़ होंगे खर्च
जिले में 3015 प्राथमिक और 1156 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में 4 लाख 92 हजार 981 नौनिहाल पढ़ रहे है। इन नौनिहालों के लिए स्वेटर खरीद जाएंगे। एक नौनिहाल को एक स्वेटर मिलेगा। एक स्वेटर की कीमत 200 रुपये रखी गई है। स्वेटर वितरण पर 9 करोड़ 85 लाख 96 हजार 200 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed