फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   3900 patients got treatment at 66 centers

Sitapur News: 66 केंद्रों पर 3900 मरीजों ने करवाया इलाज

Mon, 22 Jul 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
3900 patients got treatment at 66 centers
40 आए मरीज
विज्ञापन

शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर में मेला लगा। करीब 40 मरीजों ने इलाज करवाया। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी में लोग बुखार, उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं। मलेरिया होने की भी संभावना रहती है। इन मरीजों को एक सप्ताह की दवा दी गई है।

मच्छरों से बचें
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में 35 मरीजों ने अपना दर्द चिकित्सकों को बया किया। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि बरसात के मौसम में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। मच्छरों से बचने का प्रयास करें। बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


अधिक आए मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में 55 मरीज पहुंचे। इस केंद्र पर मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। कई दिनों से बुखार से परेशान मरीज अधिक आए। इन मरीजों को जिला अस्पताल से जांच करवाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। यह मरीज मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुछ ऐसा ही हाल नजर आया। कोई बुखार से परेशान था तो कोई पेट दर्द व उल्टी आने पर अस्पताल पहुंचा था। इसके चलते पूरे जिले में मेले में करीब 3900 मरीजों ने इलाज करवाया।
सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मेले में मरीज जरूर बढ़े हैं लेकिन दवाओं की कोई कमी नहीं है। पहले से ही बुखार, पेट दर्द, उल्टी सहित तमाम अन्य दवाएं भेज दी गई है। गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए कोई भी संकट नहीं है।

जिला अस्पताल व सीएचसी उन्हें रेफर किया जा रहा है। यहां पर पूरी सुविधा है। मेले में करीब 150 मरीजों को जिला अस्पताल व सीएचसी से जांच करवाने की सलाह दी गई। कई मरीजों में मलेरिया व डेंगू के भी लक्षण नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed