{"_id":"68a763bb72381c254c02a2c0","slug":"3774-acres-of-land-will-be-provided-for-13-projects-sitapur-news-c-102-1-slko1052-138650-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 13 परियोजनाओं के लिए दिलाई जाएगी 37.74 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 13 परियोजनाओं के लिए दिलाई जाएगी 37.74 एकड़ जमीन
Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजित करने के लिए शासन की ओर से कवायद की जा रही है। इसी के तहत 13 परियोजनाओं को संचालित करने के लिए संबंधित उद्यमी को 37.74 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरन आनंद ने डीएम को पत्र भेजा है जिस पर कार्यवाही शुरू हो गई है।
निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद ने डीएम को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि निवेशकों को उपयुक्त भूमि के भूखंड प्रदान किए जाएं और समयबद्ध रूप से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम के निर्देश पर एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने उपायुक्त उद्योग को उद्यमियों से संपर्क कर पूरा विवरण प्रस्तुत करने के लिए पत्र भेजा है। इसमें संबंधित कंपनी का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा चाही गई जमीन के क्षेत्रफल का विवरण अंकित किया गया है। 13 परियोजनाओं पर 278 करोड़ का निवेश किया जाना है। इसके लिए संबंधित कंपनी को 37.74 एकड़ जमीन चाहिए।