{"_id":"20c51d824b545555b3a6f797340c290b","slug":"37-students-applied-from-two-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 विद्यार्थियों ने दो जगहों से किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 विद्यार्थियों ने दो जगहों से किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड एग्जाम में जिले के 37 विद्यार्थियों ने दो विद्यालयों से रजिस्ट्रेशन कराया है। इसका खुलासा शासन स्तर पर हुई जांच में हुआ है। जिस पर शासन ने दोनों जगह से आवेदन करने वाले कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम कराए जाते हैं। 2016 में होने वाली परीक्षा को लेकर में इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए गए थे। सितंबर तक यह प्रक्रिया चलती रही। उसके बाद आवेदन सीधे माध्यमिक शिक्षा परिषद को फॉरवर्ड कर दिए गए थे। इन आवेदनों की शासन स्तर पर जांच हुई। जिसमें 37 विद्यार्थियों ने दो विद्यालयों से आवेदन किया है। जिसमें हाईस्कूल में 16 व इंटरमीडिएट के 21 विद्यार्थी शामिल हैं। यह गलती किस आधार पर व कहां से हुई है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इसको लेकर शासन ने कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा यह भी पता लगाया जाए कि विद्यार्थियों ने ऐसा क्यों किया है। चेतावनी दी अगर कारण स्पष्ट नहीं हुए तो विद्यार्थियों के दोनों जगह से आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। उनको परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। शासन से नोटिस मिलते ही डीआईओएस ने कॉलेजों को भेज दिया है। अब कॉलेज सीधे शासन को जवाब भेजेंगे।
विज्ञापन