{"_id":"62cdb75bb56ec00fe3091bac","slug":"35-teachers-will-go-from-district-to-non-district-sitapur-news-lko6392102123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से गैर जनपद जाएंगे 35 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से गैर जनपद जाएंगे 35 शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले से अन्य जिलों में 35 शिक्षक जाएंगे। ये शिक्षक करीब चार साल से जिले में सहायक अध्यापक पद पर कार्य कर रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश पर ये शिक्षक अपने मनपसंद के जिले में तैनाती पाएंगे। इन शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में शिक्षकों को तैनाती दी गई थी। भर्ती के बाद तमाम शिक्षकों ने आरोप लगाए थे कि आवेदन में जिन जिलों का विकल्प भरा था, वह जिले नहीं दिए गये। कम मेरिट वाले शिक्षकों को मनपसंद जिले मिल गये। बेसिक शिक्षा विभाग में शिकायत करने के बाद भी जब इनकी सुनी नहीं गई तो ये लोग न्यायालय की शरण में चले गए।
न्यायालय ने शिक्षकों के पूरे मामले की सुनवाई की। न्यायालय ने इन्हें विकल्प के आधार पर जिला आवंटित करने का निर्देश दिया है। इस पर सीतापुर से 35 शिक्षक गैर जनपद चले जाएंगे। इन शिक्षकों की 2018 में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति हुई थी। अब इन शिक्षकों का प्रमोशन का भी नंबर आ रहा था।
विज्ञापन
बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर जिले में कार्यरत 35 शिक्षकों को कार्यमुक्त करके उनके पसंद के अनुसार जिलों में भेजा जा रहा है।