फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   20 घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे उपभोक्ता

20 घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे उपभोक्ता

Sun, 14 Apr 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
20 घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे उपभोक्ता
33 केवी लाइन में आई फाल्ट, मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडर हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट के चलते मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 20 घंटे आपूर्ति बंद रही। रात को गुल बिजली रविवार को दिन में बहाल हुई। बाधित आपूर्ति के दौरान इन्वर्टर भी दगा दे गए। मोबाइल चार्ज न होने से ठप हो गए। भीषण गर्मी के कारण लोग तपिश से परेशान दिखे।

वहीं व्यापारियों का रोजगार ठप रहा। कल कारखाने आपूर्ति न मिलने के कारण बंद हो गए। इसकी वजह से पांच फीडर से जुड़ी करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित हुई। कस्बे में पिछले तीन दिन से यहां पर आंखमिचौली का दस्तूर जारी है। शाम को फिर से बिजली चली गई। पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि फाल्ट की वजह से दिक्कत आ रही है। अभी पूरी तरह से इसे दूर नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


मिश्रिख उपकेंद्र से पांच फीडर जुड़े हुए हैं। इनमें मिश्रिख शहरी व ग्रामीण, नैमिषारण्य, रामकोट व देवगवां है। जब कभी उपकेंद्र में दिक्कत आती है तो इन फीडरों की आपूर्ति गुल हो जाती है। तीन दिन से यहां की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को मिश्रिख उपकेंद्र में दिक्कत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिक्कत को सही करने में ही घंटों बीत गए थे। इसकी वजह से पूरे दिन बत्ती गुल रही थी। शनिवार को 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गई है। इसकी वजह से मिश्रिख उपकेंद्र तक बिजली पहुंच ही नहीं पाई। इससे कस्बे व इससे जुड़े फीडरों में आपूर्ति गुल हो गई। शनिवार रात को एकाएक आपूर्ति बंद हो गई है।

जब चार से पांच घंटे बीत गए, बिजली नहीं आई तो लोग परेशान होने लगे। अफसरों को फोन करके मालूम किया तो पता चला मेन लाइन में ही दिक्कत आ गई है। इस फाल्ट को सही करने में पावर कॉर्पोरेशन की कई टीमों ने प्रयास किया। करीब 20 घंटे तक आपूर्ति बंद रही।

रविवार को दिन में आपूर्ति बहाल हो सकी। लेकिन आपूर्ति शुरु होने के कुछ देर बाद फिर से गुल हो गई। दिन में गर्मी का पारा कुछ अधिक ही था। इसकी वजह से लोग गर्मी में बेहाल रहे। हाल यह रहा कि इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। लोगों के मोबाइल फोन ठप हो गए।

शाम को लाइन में फाल्ट सही होने पर ही आपूर्ति शुरु हुई। लेकिन कुछ देर रुकने के बाद बिजली फिर चली गई। यह आंखमिचौली का क्रम लगातार अभी जारी है। इसकी वजह से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों का रोजगार चौपट हो रहा है।


पतौंजा पावर हाउस बनने से दूर होगी समस्या
मिश्रिख इलाके की आपूर्ति व्यवस्था काफी समय से बेपटरी चल रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए पतौंजा गांव में पावर हाउस बन रहा है। इसके शुरु होने से नैमिषारण्य, देवगवां व मिश्रिख फीडर को इससे जोड़ दिया जाएगा। तब यह समस्या दूर हो जाएगी। हुसैनगंज फीडर में आने वाली समस्या का इस इलाके पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

फाल्ट की वजह से है दिक्कत
33 केवी लाइन में फाल्ट की वजह से सुचारु रुप से आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसको दूर कर दिया गया है। अब आपूर्ति चलती रहेगी।
-उमाकांत त्यागी, जेई, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed