फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बुखार से दो की मौत, 50 से अधिक बीमार

बुखार से दो की मौत, 50 से अधिक बीमार

Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुखार से दो की मौत, 50 से अधिक बीमार
12 मरीजों के खून की जांच में छह को मलेरिया की हुई पुष्टि, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

औरंगाबाद/कल्ली चौराहा/खैराबाद। गोंदलामऊ विकासखंड में बुखार से दो लोगों की और खैराबाद में एक मौत हो गई। मौत का अब यह आंकड़ा 40 से बढ़कर 43 पहुंच गया है। सबसे प्रभावित नटवलग्रंट में छह नए मरीज मलेरिया के सामने आए हैं। हालत गंभीर होने पर इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव आकर भ्रमण कर। मरीजों से हालचाल जाना। वहीं 50 से अधिक लोग बुखार से बीमार चल रहे हैं। ग्राम संदना निवासी रामेश्वर पाल (80) चार दिन से बुखार से पीड़ित थे। पहले सरकारी फिर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वही ग्राम कल्ली निवासी कल्लू (40) दस दिन से बुखार की चपेट में आकर बहुत परेशान थे। हालत गंभीर होने पर परिवारीजन मिश्रिख से इलाज चल रहा था। यहां पर इनकी मौत हो गई। गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने नटवलग्रंट के 12 मरीजों के ब्लड के सैंपल भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें छह मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसमें महेश्वरी, सुधा, ठाकुर प्रसाद, रोहित, काजोल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अपर निदेशक मलेरिया डॉ.डीवी मिश्रा, सीनियर आरआरटी सदस्य एमपी कठेरिया, मंडलीय टीम में संयुक्त निदेशक लखनऊ डॉ. एसके राव्त, वरिष्ठ कीट विज्ञानी डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी ने गांव का भ्रमण किया।

अब तक मरीजों के हुए इलाज की जानकारी ली। मृतकों के घर जाकर मृत्यु के कारणों की जांच की। इस टीम ने दो मरीजों की जांच में जिसमें दोनों मरीज मलेरिया से ग्रसित मिले। इसके बाद सीएचसी गोंदलामऊ का निरीक्षण किया। सीएमओ ऑफिस में चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक करके बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

उधर, खैराबाद इलाके में भी बुखार का प्रकोप फैलने लगा है। कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे एक युवक की इलाज के दौरान प्राइवेट चिकित्सालय में मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला माखूपुर निवासी शिवा तिवारी (25) पिछले 12 दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। शुक्रवार को जल विहार का मेला देखने गया था।

वहीं पर अचानक हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों से प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। लोगों का कहना है कि इस समय नगर क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बराबर बढ़ रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई ध्यान नहीं दिया है। कस्बे में फॉगिंग तक नहीं कराई गई है। नगर क्षेत्र में जगह-जगह पर कूड़ा व जलभराव बना हुआ है।

नहीं पहुंची टीम, ग्रामीणों में आक्रोश
कल्ली चौराहा। ग्राम कल्ली में तेजी से बुखार का प्रकोप फैल रहा है। अकेले कल्ली गांव में ही 30 से अधिक लोग बीमार चल रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि मिश्रिख सीएचसी से अभी तक यहां पर टीम नहीं आई है। न ही किसी मरीज के ब्लड सैंपल भरे गए है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। जबकि इसकी शिकायत सीएचसी पर की जा चुकी है।


गांव के कमलेश (45), बनवारी (17),बिशान (7), मुस्कान (8), समीर बानो (23), अनूप (27), समीर (8), सानिया (10), कलीम (7), विकास (8), माधव (5) सहित 30 मरीज बुखार से पीड़ित है। कोई सरकारी तो कोई प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा है। इस गांव में न तो फॉगिंग हुई है न ही साफ सफाई कराई गई है। गांव में गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed