फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हाईटेंशन करंट से किशोर कगई जान

हाईटेंशन करंट से किशोर कगई जान

Wed, 20 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट से किशोर कगई जान
खेत में पड़े तार से चिपक कर किशोर की मौत
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। वह भैंस चराने गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था।

परिवार ने पॉवर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि तार कई दिनों से टूटा पड़ा था, बार बार कहने के बावजूद जिम्मेदारों ने तार को दुरुस्त करना जरूरी नहीं समझा। उधर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि तार कुछ समय पहले ही टूटा था, जिसको दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर के अर्थलपुर निवासी मोहम्मद आजाद का पुत्र मोहम्मद सलाहुद्दीन (16) बुधवार को भैंस चराने गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था।

बताते हैं कि खेत के करीब लगे ट्रांसफार्मर का तार टूटा हुआ था। उस तार में करंट दौड़ रहा था। अचानक भैंस तार की तरफ चली गई। इस दौरान सलाहुद्दीन भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर जैसे ही खंभे के करीब से गुजरा, वह तार में उलझ गया। इससे पहले कि कोई मदद को आता, सलाहुद्दीन की करंट से मौके पर ही मौत हो गई।

करीब मौजूद अन्य चरवाहों ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बांस की मदद से उसे तार से अलग किया। लेकिन सलाहुद्दीन का शरीर बुरी तरह से झुलसा चुका था।


परिवार ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन का तार बीते कई दिनों से टूटा हुआ था। पॉवर कार्पोरेशन को जानकारी दी गई, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने तार को दुरुस्त कराना जरूरी नहीं समझा।

नतीजतन बच्चे की मौत हो गई। जबकि पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि बिजली का तार बुधवार को ही टूटा है। जिसको दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed