{"_id":"595d2d7f4f1c1bdb318b47a3","slug":"31499278719-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा की गई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा की गई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अगवा किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से संपूर्णा नगर जनपद खीरी के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगाई गई किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। सदरपुर एसओ सचिन कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्णानगर जनपद खीरी निवासी मनोज कुमार पुत्र लाल बहादुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पंद्रह वर्षीया किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को तलाश रही थी। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे सदरपुर आने की पुलिस को जानकारी मिली। मामले की विवेचना कर रहे एचसीपी हवलदार सिंह ने मय महिला आरक्षी सदरपुर बस स्टेशन के समीप पहुंचकर भागने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहे मनोज को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया।