फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   31 quintal pickle season in fear of adulteration

मिलावट की आशंका पर 31 क्विंटल अचार सीज

Sun, 21 Feb 2021 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
31 quintal pickle season in fear of adulteration
सीतापुर/खैराबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिले में अचार बेचने की कोशिश कर रहे चार लोगों को खैराबाद रेलवे स्टेशन के निकट पकड़ा गया। इनके पास से करीब 31 क्विंटल अचार बरामद हुआ। टीम ने प्राथमिक तौर पर मिलावट होने की आशंका को देखते हुए अचार को सीज कर दिया है। इसका एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को जिले में गैर जनपद से मिलावटी अचार आने की सूचना मिली थी। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने खैराबाद के रेलवे स्टेशन के पास छापा मारा। वहां पर चार लोग करीब 31 क्विंटल अचार एक वाहन में लेकर बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

टीम ने अचार का पहले सामान्य तरीके से परीक्षण किया जिसमें मिलावट होने की आशंका प्रतीत हुई। इस पर अचार को सीज कर दिया गया। यह अचार दिल्ली के एक फॅर्म का निर्मित बताया जा रहा है। बदायूं व शाहजहांपुर जिले के चार लोग इस अचार को बेचने का प्रयास कर रहे थे। इस पर टीम ने अचार का नमूना लेकर प्रयोगशाला के लिए भेज दिया है। इस दौरान एफएसओ रवींद्र नाथ वर्मा व सुपरवाइजर प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed