{"_id":"56f574a94f1c1b3473f14e95","slug":"23-thousand-will-get-penshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 हजार गरीबों को और पेंश्ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 हजार गरीबों को और पेंश्ान
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इस बार 23 हजार गरीबों को समाजवादी पेंशन योजना की सौगात मिलेगी। शासन ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में समाजवादी पेंशन योजना में 23 हजार लाभार्थियों का लक्ष्य तय किया है। अब यहां नए सिरे से लाभार्थी चयनित किए जाएंगे। चयन के बाद इन्हें हर महीने पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
गरीबों के जीविकोपार्जन के लिए अखिलेश सरकार ने यूपी में समाजवादी पेंशन योजना चला रखी है। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों अंचलों के लाभार्थियों के लिए चलाई जा रही है। योजना की शुरुआत के प्रथम वर्ष में 78500 व दूसरे वर्ष में 11432 लाभार्थी चयनित हुए थे।
विज्ञापन
मौजूदा वक्त में 89 हजार 932 लाभार्थी समाजवादी पेंशन योजना से लाभांवित हो रहे हैं। हर महीने पांच सौ रुपये के हिसाब से रकम सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है। लाभार्थियों के खातों में यह रकम तिमाही स्थानांतरित की जा रही है।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2016-17 में सीतापुर जनपद को समाजवादी पेंशन योजना में 23 हजार का लक्ष्य दिया है। नए लाभार्थियों के चयन का कार्य अप्रैल से शुरू होगा और मई माह तक इसे कंप्लीट कर लिया जाएगा। चयन के बाद 30 जून तक लाभार्थियों के सीबीएस खाते खुलवाए जाएंगे और उन्हें अपलोड भी किया जाएगा।