फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2,274 needy daughters will be handed over

Sitapur News: 2,274 जरूरतमंद बेटियों के हाथ किए जाएंगे पीले

Thu, 28 Sep 2023 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 28 Sep 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
2,274 needy daughters will be handed over
सीतापुर। सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 2,274 जरूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए लक्ष्य तय कर दिया गया है। संबंधित लाभार्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इनकी जांच के बाद पात्रता के आधार पर संबंधित ब्लॉक और नगर पालिकाओं में मंडप सजाकर सामूहिक विवाह होंगे।
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जाता है। इसके तहत शासन ने जिले का लक्ष्य तय कर दिया है। वर्तमान वित्तीय साल में 2,274 बेटियों का धूमधाम से विवाह कराया जाएगा। एक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये उपहार और सामग्री पर खर्च होंगे। बचे हुए छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। इसमें मंडप सजाने से लेकर अन्य व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पात्र जोड़ों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक हुए 258 आवेदन
सामूहिक विवाह योजना के तहत 258 आवेदन किए जा चुके हैं। आवेदनों की जांच के बाद पात्रता के आधार पर चयनित बेटियों के विवाह के लिए संबंधित विकास खंड और निकाय में मंडप सजाए जाएंगे। शादी समारोह में सरकारी अमले की ओर से बरातियों और जनातियों का स्वागत किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। लक्ष्य के अनुरूप सामूहिक विवाह कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed