{"_id":"60fb05f08ebc3e587500a489","slug":"226-teachers-got-appointment-letters-sitapur-news-lko5881795123","type":"story","status":"publish","title_hn":"226 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
226 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 226 शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र बांटे। शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे बेहतर तरीके से नौनिहालों को शिक्षा देंगे।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 226 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना था। इनमें से 70 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ बुलाकर लोक भवन में नियुक्ति पत्र दिए। इसके बाद शेष शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर जिले स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेश राही, शशांक त्रिवेदी, रामकृष्ण भार्गव, महेंद्र सिंह यादव, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार, बीएसए अजीत कुमार ने 40 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 116 शिक्षकों को विधायक शशांक त्रिवेदी ने वितरित किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीईओ रणजीत कुमार, शाहीन अंसारी, प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, यशवंत सिंह, नवीन कुमार, डीसी प्रमोद गुप्ता, डीसी शैलेश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा द्वारा किया गया।