{"_id":"595d2d9a4f1c1bdb318b47ab","slug":"21499278746-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी के साथ जेल में बंद मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी के साथ जेल में बंद मासूम की मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादी के साथ जेल में बंद मासूम की मौत
सीतापुर। जिला कारागार में दहेज हत्या के मामले में बंद एक महिला के पौत्र की बुधवार को बीमारी से मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
बताते हैं कि रेउसा इलाके के सेवता निवासी शिवकुमार की पत्नी की करीब पांच माह पूर्व झुलसने से मौत हो गई थी। जिसके चलते उसकी ससुराल वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया था। दहेज हत्या के मामले में शिवकुमार, उसकी मां, भाई आदि जेल में बंद हैं। इस दौरान शिवकुमार का नौ माह का पुत्र अनमोल अपनी दादी के साथ जेल में था। जेल में अनमोल बीमार हो गया। जिसके चलते उसे मंगलवार को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस व परिवारीजन को दे दी गई है।