{"_id":"5ec7fa8f8ebc3e907149c1fe","slug":"21-labour-arrived-from-delhi-sitapur-news-lko522745945","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बस से पहुंचे 21 प्रवासी, हुई थर्मल स्क्रीनिंग 16-48-49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से बस से पहुंचे 21 प्रवासी, हुई थर्मल स्क्रीनिंग 16-48-49
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोविड-19 वालंटियर्स ग्रुप और इंडिया विजन फाउंडेशन के परस्पर समन्वय से दिल्ली में फंसे जिले के 21 प्रवासी कामगारों को लेकर शुक्रवार को एक और बस सीतापुर पहुंची। वालंटियर्स ग्रुप के सदस्यों ने बहुगुणा चौराहे के पास दिल्ली से आए कामगारों का स्वागत कर साबुन से उनके हाथ धुलवाए और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को होम क्वारंटीन के प्रपत्र भरवाकर घर भेज दिया।
कोविड-19 वालंटियर्स ग्रुप के संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि ग्रुप के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि दिल्ली में फंसे सीतापुर के सभी कामगारों को वापस बुलाया जाएगा। ग्रुप से दिल्ली में फंसे कामगार या सीतापुर में मौजूद उनके परिवारीजन संपर्क कर रहें है, उनसे आवश्यक जानकारी लेने के बाद वापस बुलाने की व्यवस्था की जा रही है।
गौरतलब है कि ग्रुप के प्रयासों से पहली बस 20 मई को 29 कामगारों को लेकर सीतापुर पहुंची थी। शुक्रवार को दूसरी बस से 21 श्रमिक वापस आए हैं। आशीष ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है। करीब 60 अन्य कामगारों की सूची तैयार कर ली गयी है, इन्हें भी जल्द वापस बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कार्य कर रहे ग्रुप का सहयोगी संगठन इंडिया विजन फाउंडेशन के संचालक जरताब जाफरी और उनकी टीम का विशेष सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कामगारों को लाने के लिये निशुल्क वातानुकूलित बस, भोजन, चाय नाश्ते का भी प्रबंध किया जा रहा है। शुक्रवार को सीतापुर वापस आए हर यात्री को साबुन देकर 20 सेकेंड तक उनके हाथ धुलवाए गए। इस मौके पर पवन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, तुषार साहनी, संजय गुप्ता, रामप्रकाश दीक्षित, शाहरुख व उज्ज्वल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।