फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   21 Homeopathic Hospital will be open

21 होम्योपैथिक अस्पताल और खुलेंगे

Mon, 09 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 09 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
21 Homeopathic Hospital will be open
hospital
जिले में अब होम्योपैथिक चिकित्सा भी बेहतर होगी। यहां के शहरी और गंवई इलाकों में 21 होम्योपैथिक अस्पताल खोले जाएंगे। दो होम्योपैथिक चिकित्सालय तो शहरी इलाके में तथा 19 अस्पताल गंवई इलाकों में खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा चार होम्योपैथिक चिकित्सालयों को खुद का भवन भी मिलेगा। नए होम्योपैथिक अस्पतालों में आउट डोर में मरीज देखे जाएंगे और उन्हें दवाएं भी सुलभ कराई जाएंगी। योजना में तकरीबन 1 करोड़ दस लाख का बजट रखा गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि सीतापुर जनपद में मौजूदा वक्त में 35 होम्योपैथिक चिकित्सालय हैं। इन अस्पतालों में आउट डोर मरीज देखे जाते हैं और उन्हें दवाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। इन अस्पतालों में गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों का भी समुचित इलाज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके यह अस्पताल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इनकी सूरत बदलने और होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए होम्योपैथिक विभाग ने एक कार्ययोजना बनाई है। योजना में सीतापुर जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में नए होम्योपैथिक चिकित्सालयों की स्थापना कराने का फैसला लिया।

बाद में इनकी स्थापना को जिला योजना में 21 होम्योपैथिक चिकित्सालय प्रस्तावित किए हैं। इनके अलावा पूर्व में संचालित चार होम्योपैथिक अस्पतालों को खुद के भवन मिलेंगे। इसके लिए होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।

जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बताते हैं कि सीतापुर जनपद में 21 नए होम्योपैथिक अस्पताल खोले जाएंगे, इनमें 19 ग्रामीण तथा दो शहर में शामिल हैं। इनकी स्थापना के बाद होम्योपैथिक चिकित्सालयों की संख्या बढ़कर 56 हो जाएगी।


सभी नए होम्योपैथिक अस्पताल जिला योजना में प्रस्तावित किए गए हैं। इनकी स्थापना के लिए एक करोड़ नौ लाख अस्सी हजार का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस प्रोजेक्ट को जिला योजना में हरी झंडी मिल गई है। बस उसे शासन से मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed