फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लपटों में चार भाइयों की गेहूं फसल जलकर राख

लपटों में चार भाइयों की गेहूं फसल जलकर राख

Thu, 25 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
लपटों में चार भाइयों की गेहूं फसल जलकर राख
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को अज्ञात कारणों से एक किसान के खेत में आग लग गई। हवा से लपटें तेज हो गई। एक-एक करके आग ने तीन भाइयों के खेतों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाते। इससे पहले चार भाइयों की करीब 10 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रण्डाकोडर के मजरा चमारनपुरवा निवासी संतोषी के खेत में मंगलवार की शाम को आग लग गई। आग लगते देख लोगों ने शोर मचाया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने पर जुट गए। पर देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने रामदेव, फिद्दा, तुलसी के खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस अग्निकांड में चार भाईयों के खेत में खड़ी 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान चंद्रिका प्रसाद की मदद से क्षेत्रीय लेखपाल विवेक सिंह को सूचना दी गई। इस पर लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण करा मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed