{"_id":"5cb37926bdec2213fd29ad3e","slug":"201555265830-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक वाले दिन किया शादी से इंकार तो लड़की का पिता पहुंचा थाने0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक वाले दिन किया शादी से इंकार तो लड़की का पिता पहुंचा थाने0
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने शादी से किया इंकार
महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर मथुरा थाना इलाके में लड़के वालों ने दहेज की बढ़ी डिमांड पूरी न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने यह डिमांड तिलक वाले दिन फोन पर रखी थी। शादी से इंकार करने पर लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर लड़के की मां व उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी है।
थानगांव क्षेत्र के मूरतपुर गांव निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा मजरा पारा रमनगरा निवासी एक युवक से तय की थी। शादी की सारी बातचीत लड़के की मां व बड़े भाई से हुई थीं। तय तिथि पर गोद भराई और वरीक्षा का मांगलिक कार्यक्रम हो चुका है।
वरीक्षा में सोने की एक चेन, अंगूठी व एक लाख 51 हजार की नकदी भी दी गई थी। 13 अप्रैल को तिलक और 17 अप्रैल को शादी होनी थी। तिलक के एक दिन पूर्व लड़के की मां और बड़े भाई ने फोन करके तिलक में बाइक की जगह कार व एक लाख की और डिमांड की।
विज्ञापन
कार व नकदी देने में लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने तिलक चढ़ाने व शादी करने से इंकार कर दिया। लाख कोशिशों के बाद भी शनिवार को तिलक नहीं चढ़ सका। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कार्ड बंट चुके हैं। लेकिन अब उसके सारे अरमान धरे रह गए।
बेटी भी शादी के इंकार होने से बदहवास है। इस पर विवश लड़की के पिता ने रामपुर मथुरा थाने में लड़के की मां और भाई के खिलाफ तहरीर दी है। निरीक्षक रामपुर मथुरा ओपी राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।