{"_id":"5b1ad30a4f1c1ba96e8b7089","slug":"201528484618-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से भड़की आग, दो घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से भड़की आग, दो घर जले
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आग की चपेट में आकर दो घर व उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण भड़की है।
थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैया निवासी राकेश की पत्नी गुड्डी शुक्रवार को घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि घर में मौजूद सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। महिला ने गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई, वहां आग भड़क उठी।
यह देख महिला शोर मचाते हुए, वहां से निकल भागी। पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन वे सिलेंडर को जलता देख ठिठक गए। तब तक आग ने करीब के उत्तम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दोनों घरों के गृहस्वामियों ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये कीमत की संपत्ति का नुकसान हुआ है।