{"_id":"599492d84f1c1bf2158b45e8","slug":"201502909144-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में पलटी नाव, बाल बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में पलटी नाव, बाल बाल बचे सवार
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की सभा से 300 मीटर दूर घाघरा में नाव पलटी, बाल-बाल बचे सवार
रेउसा/थानगांव (सीतापुर)। रेउसा में बुधवार दोपहर बाढ़ पीड़ितों से भरी एक नाव घाघरा में पलट गई। हालांकि नाव में सवार सभी 15 लोग बाल-बाल बच गए। ये लोग राजापुर कलां से मारूबेहड बाजार जा रहे थे। नाव पलटने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
रेउसा का ग्राम राजापुर कलां बाढ़ग्रस्त है। बुधवार दोपहर गांव के हीरालाल, हरिश्चंद्र, रामचंद्र, मिहींलाल, सुशील, ओमकार, संगीता, हसीमुन, हंसराज, बाबूराम, राज, रामू, बच्छराज, संतोष, शत्रोहन लाल एक नाव पर सवार होकर मारूबेहड बाजार जा रहे थे। इसी बीच नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर, घाघरा के तेज बहाव में नाव पलटते देख किनारे मौजूद सुरेश, कमलेश, नंगू व यासीन नाव लेकर बचाव को निकल पडे़। हालांकि नाव पर सवार लोगों को तैरना आता था, इस वजह से सभी तैरकर करीब के ही एक टीले पर पहुंच गए। इसी बीच मदद को निकली नाव भी वहां पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित टीले पर पहुंचाया गया।