{"_id":"593c1f7d4f1c1b29298b458e","slug":"201497112445-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार, दो भागे
लहरपुर (सीतापुर)। पुलिस ने शनिवार को चोरी के माल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हालांकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य दोनों आरोपियों को दबोचा जाएगा।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि टीम शनिवार को कुसेपा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दहेली रोड पर पांच संदिग्ध लोग काफी मात्रा में सामान लेकर जाते दिखाई दिए। उनसे पूछताछ की गई तो दो लोग भाग निकले। जब कि क्षेत्र के शेखनापुर निवासी सर्वेश व राजकुमार, गनीपुर निवासी रामलखन को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के पास से चोरी की एक बाइक, चार सोलर पैनल, दो बैट्री, पांच हजार से अधिक रुपये बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से बरामद माल चोरी का है। भाग निकलने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।