{"_id":"60256f198ebc3ee9143f90d8","slug":"200-teachers-returned-without-counseling-sitapur-news-lko5643771147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना काउंसिलिंग के लौटे 200 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना काउंसिलिंग के लौटे 200 शिक्षक
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के बाहर लगी लिस्ट देखते शिक्षक।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जनपद आए शिक्षकों की काउंसिलिंग गुरुवार को नहीं हुई। स्कूल आवंटन सूची में गड़बड़ी के चलते काउंसिलिंग निरस्त कर दी गई। इसके चलते दूरदराज से आए शिक्षकों को काफी दिक्कतें हुई। करीब दो घंटे तक सूची दुरुस्त होने का इंतजार करते रहे। जब इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीएसए ने दो दिवसीय काउंसिलिंग निरस्त करने का फैसला लिया। इसके बाद करीब 200 शिक्षक लौट गए।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में 328 शिक्षकों ने जॉइनिंग दी है। यह कई दिनों से बीएसए कार्यालय पर अपनी हाजिरी लगा रहे थे। इनको स्कूल आवंटन के लिए गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में बुलाया गया था। पहले दिन दिव्यांग महिला व दिव्यांग पुरुष शिक्षकों की काउंसिलिंग थी। सुबह 10.30 बजे से काउंसिलिंग होने का टाइम तय किया गया था। लेकिन शिक्षक इससे पहले ही राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच गए। गुरुवार को 200 शिक्षकों को बुलाया गया था।
लेकिन शासन की तरफ से काउंसिलिंग के महज 120 विद्यालय ही खोले गए थे। इसको देखकर शिक्षक परेशान हो गए। अफसरों को लगा कुछ ही देर में विद्यालय लॉक हो जाएंगे। उसके बाद अन्य शिक्षकों को कैसे विद्यालय दिए जाएंगे। इस पर बीएसए ने शासन से वार्ता की। स्कूल और अधिक खोले जाने का इंतजार करते रहे। जब विद्यालयों की संख्या नहीं बढ़ी तो काउंसिलिंग निरस्त कर दी गई। इससे शिक्षक काफी समय तक इंतजार के बाद मायूस होकर अपने घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
अब शुक्रवार को होने वाली काउंसिलिंग भी निरस्त हो गई। नई तरीके से काउंसिलिंग के लिए अलग से समय सारिणी जारी की जाएगी। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि विद्यालयों की सूची में गड़बड़ी के चलते काउंसिलिंग निरस्त कर दी गई है। जल्द ही नए सिरे से काउंसिलिंग को लेकर कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
नए सिरे से जारी होगी सूची
हाल ही में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों को एक सप्ताह पहले विद्यालय आवंटित किए गए थे। जब गुरुवार को अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत विद्यालय की सूची जारी हुई तो इसमें तमाम विद्यालय ऐसे शामिल कर लिए गए, जिनको पहले खोला जा चुका था। कई विद्यालय ऐसे है जहां पर शिक्षकों का अनुपात काफी बिगड़ा हुआ है। इसको देखकर शिक्षक व अफसर भी हैरान रह गए। अब फिर से सूची को नए सिरे से जारी होने की उम्मीद की जा रही है।